10 सितंबर 2013 - 19:30
तुर्की में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी।

कुछ दिनों पहले 14 साल का लड़का इन प्रदर्शनों की चपेट में आकर कोमा में चला गया था, जिसके बाद इन विरोध प्रदर्शनों में तेज़ी आ गई थी।

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें हुर्रियत के हवाले से ख़बर दी है कि तुर्की में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। अनताकिया में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प के दौरान 22 साल के एक व्यक्ति के सर पर आँसू गैस का कनस्तर लगने से मौत हो गई। कुछ दिनों पहले 14 साल का लड़का इन प्रदर्शनों की चपेट में आकर कोमा में चला गया था, जिसके बाद इन विरोध प्रदर्शनों में तेज़ी आ गई थी। तुर्की में सरकार विरोधी प्रदर्शन जून से जारी हैं। तुर्की की जनता तुर्की के प्रधानमंत्री की अमरीका और अलक़ायदा समर्थक पॉलीसियों से तंग आ चुके हैं।